अंतरिक्ष में समय बिताने से कमजोर हो जाती हैं हड्डियां
इर्विन व सान फ्रांसिस्को जैसे कैलिफोर्निया के विश्वविद्यालयों (यूसी) ने ऐसे 13 अंतरिक्ष यात्रियों का परीक्षण किया, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर चार से छह महीने तक का समय बिताया था। इन अंतरिक्ष यात्रियों की कूल्हे की हड्डियों की मजबूती में औसतन 14 प्रतिशत की गिरावट पाई गई।
इन निष्कर्षो ने शोधकर्ताओं के कान खड़े कर दिए हैं, क्योंकि उन्होंने हड्डियों में क्षरण की एक तीव्र दर का खुलासा किया है।
अब हड्डी पर शोध करने वाले वैज्ञानिक आमतौर पर रीढ़ या कूल्हे की हड्डी के अध्ययन के लिए लंबे समय तक अंतरिक्ष प्रवास के प्रभावों का अध्ययन कर रहे हैं। अंतरिक्ष प्रवास का सबसे ज्यादा कुप्रभाव कूल्हे की हड्डी पर देखा गया।
यूसी इर्विन में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के प्राध्यापक जॉयस कीयाक ने कहा, "यदि सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो हमारे कुछ अंतरिक्ष यात्रियों में उनके मिशन की समाप्ति के दशकों बाद उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications