प्रशांत फोरम ने फिजी को दी चुनाव कराने की अंतिम चेतावनी
सिडनी, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पापुआ न्यू गिनी में मंगलवार को 16 सदस्यीय प्रशांत फोरम ने एक बैठक में फिजी को एक मई तक संसदीय चुनाव की तिथि घोषित करने या फिर प्रतिबंध के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार न्यूजीलैंड से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार यदि इस तिथि तक फिजी ने चुनाव तिथि नहीं घोषित की तो उसे प्रशांत फोरम शिखर सम्मेलन से बहिष्कृत करने के साथ ही समूह की आर्थिक सहायता से भी वंचित कर दिया जाएगा।
दो वर्ष पहले रक्तहीन क्रान्ति में निर्वाचित सरकार का तख्ता पलटने वाले फिजी के तानाशाह फ्रैंक बेनीमारामा सम्मेलन में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सुवा में बाढ़ राहत के कार्यो के लिए उनकी उपलब्धता आवश्यक थी।
बेनीमारामा ने मार्च में चुनाव कराने के अपने वादे को पूरा नहीं किया और कहा कि संसदीय चुनाव के पहले संविधान में कुछ परिवर्तन आवश्यक हैं। उनके अनुसार इन परिवर्तनों में पांच से 10 वर्ष तक का समय भी लग सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications