प्रधानमंत्री ने एम्स में परिजनों के साथ नाश्ता किया (लीड-1)

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मंगलवार को अपनी पत्नी और तीनों पुत्रियों के साथ नाश्ता किया। बाइपास सर्जरी के बाद से उनकी तबीयत में निरंतर सुधार हो रहा है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

प्रधानमंत्री मीडिया सलाहकार दीपक संधु ने आईएएनएस को बताया, "प्रधानमंत्री की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। मंगलवार को उन्होंने अपनी पत्नी और तीनों पुत्रियों के साथ नाश्ता भी किया।"

मनमोहन सिंह की पांच धमनियों की रुकावट हटाने के लिए शनिवार को एम्स में उनकी मल्टीपल बाइपास सर्जरी की गई थी। फिलहाल उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। उनकी पत्नी गुरदर्शन कौर और पुत्रियां उपिन्दर, दमनदीप, और अमृत अस्पताल में ठहरी हुई हैं।

प्रधानमंत्री को मंगलवार सामान्य भोजन दिया गय। यह जानकारी उनके निजी चिकित्सक के.एस. रेड्डी ने दी।

रेड्डी ने आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें सामान्य भोजन देना शुरू कर दिया गया है।

रेड्डी के अनुसार डॉ सिंह को विशेष रूप से उनके लिए तैयार एक कमरे में रखा गया है।

रेड्डी के अनुसार यह आईसीयू के साथ-साथ अति विशिष्ट व्यक्तियों का कक्ष है। प्रधानमंत्री को किसी अन्य कमरे में ले जाने का फैसला मंगलवार शाम को चिकित्सकों द्वारा लिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+