मंगलौर घटना की राजनाथ सिंह ने निंदा की

बेंगलुरू, 27 जनवरी (आईएएनएस)।भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलौर के एक पब में युवतियों पर हिंदू कार्यकर्ताओं के हमले की मंगलवार को भर्त्सना की। लेकिन इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का बचाव किया।

राजनाथ सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भाजपा इस घटनाक्रम की पूरी तरह निंदा करती है। ऐसी गुंडागर्दी नाकाबिले बर्दाश्त है।"

उन्होंने कहा, "इस संबंध में सरकार की ओर से की गई कार्रवाई से मैं संतुष्ट हूं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

सोमवार को मैसूर जाने के रास्ते में राजनाथ सिंह ने कहा, "हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोग आएसएस-भाजपा भय से पीड़ित हैं। वे तथ्यों की पुष्टि तक किए बगैर आरोप मढ़ना शुरू कर देते हैं।" राजनाथ मैसूर में एक समारोह में भाग लेने जा रहे थे।

शनिवार को श्रीराम सेना के 40 सदस्यों का एक गुट मंगलौर के मध्य में बलमाट्टा रोड पर स्थित पब एमनीसिया में जबरन दाखिल हो गया। उन्होंने वहां युवतियों और युवकों की यह कहकर पिटाई शुरू कर दी कि वे दावा कर रहे थे कि युवतियां 'परंपरागत भारतीय मूल्यों का उल्लंघन' कर रही हैं। इस स्वयंभू नैतिक दस्ते ने लड़कियों के बाल नोंचे और मुक्के जड़े।

अब तक संगठन की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष प्रसाद अट्टावरा समेत 40 में से 27 सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उन्हें महिलाओं की लज्जा भंग करने,दंगा करने, हमले करने और गैर कानूनी रूप से एकत्र करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सेना के एक अन्य नेता दिनकर शेट्टी की तलाश जारी है जिन्होंने इस हमले का बचाव करते हुए मीडिया को बयान जारी किए।

संगठन के अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक राज्य से बाहर हैं लेकिन वह हमले जो न्यायोचित ठहराते हुए बयान जारी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इसमें माफी मांगने जैसी कोई बात नहीं है। बजरंग दल से निकाले जाने के बाद उन्होंने श्रीराम सेना बनाई थी।

दक्षिण भारत और कर्नाटक में भाजपा के प्रथम मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा भी राजनाथ सिंह के संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पार्टी का श्रीराम सेना से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

गृहमंत्री वी. एस. आचार्य ने दक्षिणी कन्नड़ के पड़ोसी जिले उडुपी में जिसका मुख्यालय मेंगलौर में संवाददाताओं को बताया कि हमलावर जबरन वसूली करने वाले मालूम पड़ते हैं।

उन्होंने कहा, "वे हफ्ता वूसली करने वाले मालूम पड़ते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+