पाक के भीतर अलकायदा के ठिकानों पर हमला करने से नहीं हिचकिचाएगा अमेरिका

वाशिंगटन, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जोसेफ आर. बिडेन ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के चुनाव अभियान के दौरान दिए गए बयान को दोहराते हुए कहा है कि पाकिस्तान के भीतर अलकायदा के ठिकानों पर हमला करने से अमेरिका नहीं हिचकिचाएगा।

रविवार को सीबीएस के 'फेस द नेशन' कार्यक्रम में उन्होंने पाकिस्तान के भीतर हमला करने से पहले वहां की सरकार को जानकारी देने संबंधी सवाल का जवाब देने से भी इंकार कर दिया।

पिछले सप्ताह पाकिस्तान के भीतर अलकायदा के एक ठिकाने पर किए गए अमेरिकी हमले को पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश की नीति को जारी रखने संबंधी सवाल पर बिडेन ने कहा, "मैं किसी विशेष हमले के बारे में बात नहीं कर सकता। ऐसा करना मेरे लिए ठीक नहीं है।"

उन्होंने कहा, "लेकिन मैं कह सकता हूं कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने चुनाव अभियान के दौरान कहा था कि यदि पाकिस्तान के भीतर अलकायदा के शीर्ष सरगनाओं के ठिकानों पर हमला करने की जरूरत पड़ेगी तो अमेरिका इससे नहीं हिचकिचाएगा।"

उपराष्ट्रपति बनने से पहले हाल ही में बिडेन ने एक सीनेटर की हैसियत से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इराक का दौरा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+