एक मां बेटे से इससे अच्छा उपहार क्या पा सकती है : कोकिलाबेन (लीड-1)

इस अवसर पर पर कोकिलाबेन अंबानी ने कहा कि कोई मां अपने बेटे से इससे अच्छा उपहार क्या पा सकती है।

इस अस्पताल का नाम कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हास्पीटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) रखा गया है।

इस अवसर पर कोकिलाबेन ने कहा कि वैसे तो यह अस्पताल दिवंगत हृदय शल्य चिकित्सक नीतू मांडके के सपनों को साकार करता है, लेकिन उनके लिए इसका कुछ अलग ही महत्व है।

कोकिलाबेन ने कहा कि उनके छोटे बेटे अनिल धीरूभाई अंबानी द्वारा लिया गया यह निर्णय एक सर्वश्रेष्ठ सम्मान है।

कोकिलाबेन ने कहा, "कोई मां अपने बेटे से इससे अच्छा उपहार और क्या पा सकती है।"

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चह्वण ने कहा कि यह मौका उनके लिए एक पारिवारिक समारोह जैसा था। उन्होंने कहा कि उनके दिवंगत पिता एस.बी.चह्वाण व दिवंगत धीरूभाई अंबानी आपस में घनिष्ठ मित्र थे।

चह्वाण ने मुंबई के अंधेरी उपनगर में विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने के लिए अंबानी के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर रिलायंस धीरूभाई अंबानी समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को खुशनुमा माहौल उपलब्ध कराने के लिए तरह-तरह की कलाकृतियां, पेंटिंग्स व इस तरह की अन्य वस्तुएं लगाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी टीना (अंबानी) की हमेशा से तीसरे बच्चे को जन्म देने की इच्छा रही है। वह भी एक लड़की को। यह अस्पताल उसकी तीसरी संतान के रूप में होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+