प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार, दिया जा रहा अर्ध ठोस आहार (लीड-2)

प्रधानमंत्री की मीडिया सलाहकार दीपक संधु ने आईएएनएस को बताया, "प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।" प्रधानमंत्री ने सोमवार को टेलीविजन पर गणतंत्र दिवस समारोह देखा।

इससे पहले, सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। सोमवार को उन्होंने अर्ध ठोस आहार का सेवन किया। रविवार रात तक उन्हें तरल भोजन दिया जा रहा था।"

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए उनकी फिजियोथिरेपी की जा रही है। अन्य सभी निगरानी यंत्रों को हटा दिया गया है। वह अपने परिवार के सदस्यों व डाक्टरों से बात कर रहे हैं। वह जल्द से जल्द काम पर लौटने को इच्छुक हैं।

बयान में यह भी कहा गया है कि सर्जरी के दौरान देश विदेश से लाखों-लाखों लोगों ने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की और संदेश भी भेजे। इसके लिए उन्होंने सभी का सादर धन्यवाद किया है।

उनकी सर्जरी के दौरान शुभकामनाएं देने वालों में बड़ी तादाद में बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने बच्चों को खासकर धन्यवाद दिया।

उधर, प्रधानमंत्री ने 60वें गणतंत्र दिवस समारोह को टेलीविजन पर देखा। सर्जरी होने के कारण वे इस समारोह में इस हिस्सा नहीं ले सके। मुख्य समारोह में उनका दायित्व इस बार रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने निभाया।

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डी. के. गुप्ता ने आईएएनएस से कहा कि प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने टेलीविजन पर गणतंत्र दिवस समारोह देखा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+