बिहार में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस (लीड-1)

इस मौके पर 15 विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसमें ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के विभिन्न रूपों, सूचना विकास विभाग द्वारा प्रथम राष्ट्रपति डॉ़ राजेन्द्र प्रसाद की जीवनी तथा कला संस्कृति विभाग द्वारा युवा बिहार की झांकियों का प्रदर्शन किया गया तो कल्याण विभाग द्वारा 'रामायण हो या संविधान महादलितों की लेखनी महान' की प्रस्तुति की गई। इसके बाद प्रस्तुत झांकियों में से सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को राज्यपाल द्वारा पुरस्कार दिए गए।

गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना के अतिरिक्त राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पटना के सभी सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, उंची इमारतों, होटलों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा, "आज आतंकवादी हमलों के कारण देश सहम सा गया है। आतंकवादी संगठन अपने निहित स्वार्थो के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर राज करना चाहते हैं, लेकिन यह कभी संभव नहीं है। "

उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कोसी नदी में आई बाढ़ के बाद राज्य सरकार ने राहत शिविर खोल कर बाढ़ पीड़ितों को काफी राहत पहुंचाई है। आज के समय में बिहार में आपराधिक घटनाओें में कमी आ गई है जो राज्य की बेहतर कानून-व्यवस्था को दर्शाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+