गणतंत्र दिवस परेड में हाथियों की अनुपस्थिति खली (झलकियां)

...

सांस्कृतिक विविधता का संगम

सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर राष्ट्रपति भवन के पास विजय चौक से लेकर लाल किला तक सात किलोमीटर लंबे मार्ग पर वार्षिक परेड देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा थी। परेड में देश की सैन्य शक्ति व सांस्कृतिक विविधता का संगम दिखाई दिया।

....

झांकियों में शामिल हुई ट्रेन

इस अवसर पर प्रस्तुत रंगबिरंगी झांकियों में भारतीय रेलवे द्वारा प्रस्तुत की गई एक नमूना ट्रेन भी शामिल थी। यह ट्रेन जम्मू-बारामूला रेल सेवा को प्रदर्शित कर रही थी। दर्शकों के बीच खड़े रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव इसकी ओर इशारा कर रहे थे।

महाराष्ट्र की संगीतमय झांकी में गड़ेरियों को अपने पारंपरिक वेशभूषा में दिखाया गया था। एक व्यक्ति सामने भेड़ नृत्य की मुद्रा में खड़ा था।

...

ऊंट बने आकर्षण का केंद्र

विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की रंग बिरंगी ऊंट टुकड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

...

सीटों से उठने को मजबूर हुए दर्शक

जिस कार्यक्रम ने हर किसी को अपनी सीटों से उठने को मजबूर कर दिया वह था सेना के मोटरसाइकिल सवारों द्वारा प्रस्तुत किया गया हैरतंगेज कारनामा। इसमें नौ मोटर साइकिलों द्वारा राष्ट्रध्वज के साथ मानव पिरामिड का निर्माण दर्शकों को बहुत प्रभावित किया।

...

जमीन से मात्र 100 मीटर ऊपर उड़े हेलीकॉप्टर

भारतीय वायु सेना के विमानों के करतब भी दर्शकों को खूब रास आए। इसकी शुरुआत तीन एमआई-35 हेलीकाप्टरों से हुई। इन हेलीकॉप्टरों ने जमीन से मात्र 100 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरी। इसके बाद जगुआर व सुखोई श्रेणी के लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी।

...

महिला शक्ति का अद्भुत मंजर

जब राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सशस्त्र बलों के कमांडर के रूप में सलामी ली तो परेड कर रही टुकड़यों में व सांस्कृतिक प्रदर्शनों में महिला शक्ति का अद्भुत मंजर दिखाई दिया।

सेना, नौसेना व वायु सेना की टुकड़ियों का नेतृत्व महिला कमांडर कर रही थी। नेशनल कैडेट कार्प्स (एनसीसी) बैंड के सभी महिला कैडेट, राजस्थान की कैडेट प्रियंका रानी के नेतृत्व में 'सारे जहां से अच्छा' गीत की धुन पर मार्च कर रहे थे।

...

मूछो के साथ बोल बजरंग बली..

राजपूताना रेजीमेंट के सैनिक अपनी शानदार मूछों के साथ परेड में शामिल थे। पेरड के लिए खासतौर से लंबे कद व अच्छी मूछों वाले सैनिकों का चयन किया गया था। ये सैनिक 'बोल बजरंग बली की जय' का नारा लगा रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+