चुनौतियों का मुकाबला एकजुटता से करेंगे : गहलोत
गहलोत 60 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को यहां बड़ी चौपड़ पर आयोजित समारोह में ध्वज फहराने करने के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चारों ओर सद्भावना का माहौल हो, राज्य विकास करें और उसमें हर नागरिक की अपनी भागीदारी हो।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्र की एकता को सबसे बड़ी ताकत करार देते हुए कहा कि इससे ऐसे लोगों के हौंसले पस्त होते हैं जो धर्म और जाति के नाम पर लोगों को गुमराह करना चाहते हैं।
राजस्थान की समृद्धि परम्परा को रेखंकित करते हुए गहलोत ने कहा कि यहां सभी धर्म एवं जाति के लोग कंधे से कंधा मिलाकर राज्य के विकास में अपनी भूमिका अदा करते रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर जाति के नाम पर राजनीति और जातियों में संघर्ष को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सभी जाति और धर्म के लोगों को भाई-भाई की तरह रहते हुए प्रदेश के विकास में आगे आने का आह्वान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications