विजयन मामले में चुप्पी साधने पर अच्युतानंदन की अलोचना
माकपा के अधिकांश नेताओं ने जहां विजयन का बचाव किया है वहीं इस मामले में अच्युतानंदन ने चुप्पी साध रखी है।
अच्युतानंदन की चुप्पी के बारे में पूछे जाने पर माकपा के एक नेता ने आईएएनएस को बताया, "अच्युतांनदन की चुप्पी उस दिशा में नहीं है जो पार्टी उनसे उम्मीद रखती है।"
पिछले रविवार को हुई जिलास्तरीय एक विशेष बैठक में भी सभी वक्ताओं ने अच्युतानंदन की उनकी चुप्पी के लिए आलोचना की।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि मख्यमंत्री ने पिछले दिनों दिल्ली जाकर केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के दौरान कहा था कि विजयन से न सिर्फ इस्तीफा ले लेना चाहिए बल्कि उन्हें चुनाव प्रचार से भी दूर रखना चाहिए।
विजयन पर आरोप है कि वर्ष 1997 में उन्होंने एक कनाडा की एक कंपनी को ठेका देने के एवज में दलाली खाई थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में विजयन को आरोपी बनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications