राष्ट्र ने किया सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन (लीड-1)

विजय चौक पर सेना के जवानों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवानों ने मार्च किया। वहीं विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सरकारी विभागों की झांकियों ने देश की सांस्कृतिक विविधता की तस्वीर पेश की।

समारोह में भारतीय वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों से आसमान में खूब करतब दिखाए।

इस बार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बाइपास सर्जरी होने के कारण मुख्य समारोह में उनका दायित्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने निभाया।

राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने इंडिया गेट पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व एंटनी ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कजाकस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजरबायेव हैं।

समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने 11 सुरक्षाकर्मियों को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया। इनमें मुंबई हमलों के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी और सेना के जवान शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+