छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 20 वाहन फूंके

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी से संबद्ध लगभग 250 सशस्त्र कैडरों ने दंतेवाड़ा जिले के किरांदुल औद्योगिक कस्बे में धावा बोल दिया और वहां मौजूद 20 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसमें कई ट्रक थे।

पुलिस मुख्यालय में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी पवन देव ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलवादियों ने किरांदुल कस्बे को घेर लिए और वाहनों में आग लगाने के बाद एक पेट्रोल पंप को भी जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के पहुंचने के कारण वे नजदीक के जंगलों में छुप गए।"

नक्सलियों ने बस्तर इलाके में गणतंत्र दिवस पर दिन भर के बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों ने नागरिकों से अपने घरों में रहने व गणतंत्र दिवस समारोहों से दूर रहने को कहा है।

पुलिस के अनुसार नक्सलियों के बंद के आह्वान के कारण दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर व नारायणपुर जिलों में सामान्य जन-जीवन प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय व राजकीय मार्गो पर सभी निजी व व्यावसायिक वाहनों का आवागमन बंद है।

माओवादियों के बंद के आह्वान से निपटने के लिए राज्य के लगभग 60,000 पुलिस कर्मियों व अर्धसैनिक बलों को हाई अलर्ट किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+