नोएडा मुठभेड़ के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने आईएएनएस को बताया, "नोएडा मुठभेड़ के मद्देनजर दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है।"
भगत ने बताया कि मेट्रो एवं रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले बाजारों समेत सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इन जगहों पर बम निरोधक दस्ते के साथ अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।
प्रवक्ता के मुताबिक कई जगहों पर अवरोधक लगाए गए हैं और रेलवे स्टेशनों पर खोजी कुत्तों की भी तैनाती की गई है। कई बाजारों में प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए हैं।
गौरतलब है कि रविवार तड़के नोएडा के सेक्टर 97 में उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और पुलिस की एक टीम ने एक सफेद रंग की मारुति 800 कार में सवार दो संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों के पाकिस्तानी नागरिक होने की बात कही गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications