दो तिहाई अमेरिकों ने कहा ओबामा बेहतर
वाशिंगटन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति बराक ओबामा के पहले दिन के कामकाज को दो तिहाई अमेरिकियों ने पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश और बिल क्लिंटन के पहले दिन के कामकाज से बेहतर माना है लेकिन जॉन ऑफ केनेडी की तुलना में यह कम है।
एक संस्था 'गैल्लुप ऑर्गेनाइजेशन' ने शनिवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 68 प्रतिशत अमेरिकियों ने ओबामा के राष्ट्र के मुख्य कार्यकारी के रूप में कामकाज पर संतुष्टि जाहिर की। ओबामा ने मंगलवार को देश की बागडोर संभाली थी।
ओबामा के लिए यह आंकड़ा काफी अधिक है लेकिन 1961 में देश की बागड़ोर संभालने वाले पूर्व राष्ट्रपति केनेडी की लोकप्रियता से कम है। केनेडी के पहले दिन के कामकाज को 72 प्रतिशत लोगों ने बेहतर माना था। वर्ष 1993 में बिल क्लिंटन को 58 प्रतिशत और 2001 में जार्ज बुश के कामकाज को 57 लोगों ने ठीक करार दिया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 12 प्रतिशत अमेरिकियों ने ओबामा के कामकाज पर नाखुशी जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications