संविधान सभा के एक मात्र जीवित सदस्य की हालत गंभीर
रोहतक (हरियाणा), 25 जनवरी (आईएएनएस)। संविधान सभा के एक मात्र जीवित सदस्य इस साल गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड को स्वास्थ्य कारणों से देख पाने में असमर्थ हैं। संविधान सभा ने देश के संविधान का निर्माण किया था।
हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपिंदर सिंह हुड्डा के 95 वर्षीय पिता चौधरी रणबीर सिंह की तबीयत खराब है और वे बिस्तर पर पड़े हुए हैं।
दो वर्ष पहले तक सिंह प्रतिदिन योग किया करते थे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सिंह आठ विभिन्न जेलों में भेजे गए थे।
डॉ. बी. आर अंबेडकर की अध्यक्षता वाले संविधान सभा के सदस्य के रूप में सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिन लोगों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए थे उनमें से एक मात्र जीवित सदस्य सिंह हैं।
संविधान सभा भंग होने के बाद सिंह हरियाणा के अलग राज्य बनने से पहले पंजाब विधानसभा के सदस्य रहे। उन्होंने हरियाणा के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे संसद के दोनों सदनों के सदस्य रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications