यूरोप में तूफान से 18 लोगों की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शनिवार को आए तूफान की तीव्रता 194 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई। इससे सड़कें और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। दक्षिणी फ्रांस में फोन और रेल सेवाएं भी बाधित हुईं।
तूफान से सबसे ज्यादा मौतें स्पेन में हुईं। बार्सिलोना शहर के निकट सैंट बोई कस्बे में एक मकान की छत गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई।
दूसरी ओर स्पेन में ही पेड़ के गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि तेज हवा के कारण एक 15 लोग घायल हो गए। तेज हवा के कारण कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। शुक्रवार को भी स्पेन के कई इलाकों में शीतलहर के कारण पांच लोगों की मौत हो गई थी।
तूफान से फ्रांस में चार लोग मारे गए जिनमें 78 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति भी शामिल है। जर्मनी में दो लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर है।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर समय पूर्व चेतावनी जारी नहीं की जाती तो मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications