पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर में फैले आतंकवाद की सजा भुगत रही हैं बलूच महिलाएं
उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) की स्वात घाटी पर नियंत्रण रखने वाले तालिबान व अलकायदा के आतंकी समूहों ने इलाके के सभी बालिका विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
इस आदेश का असर अब बलूचिस्तान की राजधानी क्वे टा में महसूस किया जा रहा है। यहां तमाम रेस्तराओं में महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
डेली टाइम्स ने रविवार को लिखा है, "लगता है कि स्वात घाटी की समस्या पूरे पाकिस्तान को अपने गिरफ्त में ले लेगी।"
क्वे टा के नागरिकों ने समाचार पत्र को बताया है कि धार्मिक नेताओं का मानना है कि महिला-पुरुष मात्र अनैतिक कार्यो के लिए ही समाज में एक साथ उपस्थित होते हैं। लिहाजा किसी दुकान में महिला के जाने से समाज के नैतिक नियमों का उल्लंघन होता है।
लिहाजा, क्वे टा में कई चर्चित रेस्तराओं में अब इस तरह के बोर्ड लटका दिए गए हैं, जिन पर लिखा गया है : "सिर्फ पुरुषों के लिए। महिलाओं का प्रवेश वर्जित है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।