प्रधानमंत्री की हालत में सुधार, विदेशी नेताओं ने भेजी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बाइपास सर्जरी के एक दिन बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए रविवार को उन्हें वेंटिलेटर से अलग कर दिया गया। यह जानकारी अस्पताल सूत्रों व प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय में मीडिया सलाहकार दीपक संधू ने आईएएनएस को बताया, "प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टर, प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संतुष्ट हैं।"

वेंटिलेटर हटाए जाने के बाद मनमोहन सिंह ने अपने पारिवारिक सदस्यों से बातचीत की।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के स्वास्थ्य अधीक्षक डी.के.शर्मा ने इसके पहले कहा था, "प्रधानमंत्री अगले 46-48 घंटों तक गहन चिकित्सा कक्ष में रहेंगे। इसके बाद उन्हें गहन निगरानी से अलग कर दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य स्थिर है। उनके डॉक्टर, स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संतुष्ट हैं।

इस बीच दुनियाभर के नेताओं ने मनमोहन सिंह के स्वस्थ होने की कामना की है। नेताओं ने शुभकामना संदेश व बुके भेजे हैं।

इन नेताओं में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी तथा ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन शामिल हैं।

संधू ने कहा, "हमें अपने पड़ोसी देश के साथ ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री की ओर से शुभकामना के रूप में संदेश व बुके प्राप्त हुए हैं।"

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री को शनिवार सुबह साढ़े सात बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया था।

प्रधानमंत्री का आपरेशन एम्स के कार्डियो वैस्कुलर एंड थोरेसिक सेंटर के प्रमुख संपत कुमार के निर्देशन में हुआ जबकि मुख्य सर्जन की भूमिका मुंबई के एशियाई हृदय रोग संस्थान के उपाध्यक्ष रमाकांत पांडा ने निभाई।

पांडा के अनुसार प्रधानमंत्री छह हफ्ते में पूरी तरह स्वस्थ्य हो जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+