गुआंटोनामो मामले की अव्यवस्थित फाइलों में उलझी ओबामा की टीम
दरअसल, इस जेल से जुड़ी तमाम फाइलें गायब हैं। इनमें 245 संदिग्ध आतंकियों की केस फाइलें भी शामिल हैं। यह जानकारी समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने अपने आनलाइन संस्करण पर दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, इस लेख में अज्ञात वरिष्ठ अधिकारियों व पूर्व सैन्य अभियोक्ताओं की ओर से लिखा है कि कैदियों के बारे में सूचनाएं सरकार की कार्यकारी शाखा में इधर-उधर बिखरी पड़ी हुई हैं।
पोस्ट ने अपने लेख में एक पूर्व सैन्य अभियोक्ता डेरील वंडवेड के बयान को दर्ज किया है। वैंडवेड ने कहा है, "सारे सबूत अभियोजन कार्यालयों की मेज की दराजों, संदिग्ध रूप से प्लास्टिक थैलों में बंद किताब रखने वाली फाइलों में या फिर मेजों पर बिखरे पड़े हैं।"
पेंटागान के एक प्रवक्ता ने पोस्ट को बताया कि ऐसा लगता है कि शायद ही किसी मामले की फाइलें व्यवस्थित रूप में उपलब्ध हों।
बुश प्रशासन के कई पूर्व अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि फाइलें अधूरी हैं और सीआईए सहित जिन एजेंसियों के पास विभिन्न मामलों की जानकारी है, वे कोई जानकारी देना नहीं चाहते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications