राष्ट्रपति करेंगी 428 वीरों को अलंकृत
रक्षा मंत्रालय से रविवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इनमें से नौ लोगों को अशोक चक्र (मरणोपरांत) और 13 को कीर्तिचक्र से अलंकृत किया जाएगा।
राजपथ पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति कुल 11 वीरों को शांति काल में अदम्य साहस का परिचय देने के लिए अशोक चक्र से अलंकृत करेंगी।
दो अन्य को अशोक चक्र देने की घोषणा 15 अगस्त 2008 को की गई थी। इनमें उड़ीसा सशस्त्र पुलिस बल के सहायक कमांडेंट प्रमोद कुमार सतपथी (मरणोपरांत) और मेघायल पुलिस के आर.पी. देंगदोह (मरणोपरांत) शामिल हैं।
रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, जिन लोगो को देश की रक्षा में जान न्यौछावर करने के लिए अशोक चक्र से अलंकृत किया जाएगा, उनमें सेना के कर्नल जोजन थॉमस और हवलदार बहादुर सिंह बोहरा, एनएसजी के कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन और हवलदार गजेंद्र सिंह, महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी हेमंत करकरे, आशोक काप्टे, विजय सालस्कर और तुकाराम गुपाल ओम्बाले तथा दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शामिल हैं।
इसके अलावा राष्ट्रपति 13 लोगों को कृति चक्र, 30 को शौर्य चक्र, 91 को सेना मेडल (शौर्य), 29 को परम विशिष्ट सेवा मेडल, दो को उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 50 को अति विशिष्ठ सेवा मेडल, 122 को विशिष्ठ सेवा मेडल, 40 को सेना मेडल, आठ को नौ सेना मेडल और 14 को वायु सेना मेडल से भी अलंकृत करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
