मध्य प्रदेश में दवाई घोटाले में पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज
वर्ष 2006 में केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार ने भी क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम चलाया था। इसमें तय हुआ था कि दवाइयां केंद्र की ओर से मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य मकहमे ने इस करार का उल्लंघन करते हुए 32 लाख की दवाइयां खरीद डाली। इसपर केंद्र की ओर से आपत्ति जताए जाने के बावजूद भुगतान कर दिया गया। केंद्र सरकार की शिकायत पर इस मामले की लोकायुक्त ने जांच की और शनिवार को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई, तत्कालीन प्रमुख सचिव एम़ एम़ उपाध्याय, तत्कालीन स्वास्थ्य आयुक्त राजेश राजौरा, तत्कालीन स्वास्थ्य संचालक अशोक शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त ने मामला दर्ज कर लिया।
इतना ही नहीं इसी कार्यक्रम में गैरजरूरी तौर पर 37 लाख से अधिक के इंजेक्शनों की भी खरीद की गई। इसमें भी गड़बड़ी पाए जाने पर तत्कालीन स्वास्थ्य आयुक्त राजेश राजौरा, तत्कालीन संचालक योगीराज शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी एम़ एम़ माथुर और अशोक राव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत और पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications