दागी मंत्री का बचाव नहीं करेंगी हसीना

मीडिया की ओर से शनिवार को जारी खबरों में कहा गया है कि गुरुवार को हुए उप जिला परिषद चुनावों में मंत्री और सांसद द्वारा 'सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने' से 'नाराज' हसीना उनके बचाव का प्रयास नहीं करेंगी।

निर्वाचन संबंधी नियमों का उल्लंघन करते हुए मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री अब्दुल लतीफ बिस्वास और अवामी लीग के सांसद अब्दुर रहमान बोदी ने सिराजगंज और टेक्नोफ पर हो रहे मतदान में दखल देने का प्रयास किया था।

कृषि मंत्री एवं प्रधानमंत्री की करीबी मटिया चौधरी ने कहा कि उन दोनों की गतिविधियों से सरकार को शर्मिदगी उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को उनके समक्ष कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्वाचन आयोग के काम में दखल नहीं देंगी।"

समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक उपजिला परिषद चुनावों की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग गया है। उधर समाचार पत्र 'डेली स्टार्स' का कहना है कि सफल संसदीय चुनावो के बाद स्थानीय चुनावों में ज्यादा लोगों के हिस्सा नहीं लेने से सभी को हताशा हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+