प्रधानमंत्री के सफल ऑपरेशन के लिए गुरुद्वारों में प्रार्थना
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने आईएएनएस को बताया कि बंगला साहिब गुरुद्वारे, सीसगंज साहिब गुरुद्वारे और गुरुद्वारा सिंह सभा में शनिवार तड़के से ही प्रधानमंत्री के सफल ऑपरेशन और जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की जा रही है।
सरना ने कहा कि गुरुद्वारों में इस प्रकार की प्रार्थनाएं काफी कम होती हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री की कुशलता की कामना करते हैं।
एम्स प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री की सर्जरी में कई घंटे लग सकते हैं। एम्स के एक चिकित्सक ने बताया कि प्रधानमंत्री को शनिवार सुबह साढ़े सात बजे ऑपरेशन थियेटर ले जााया गया। प्रधानमंत्री की सर्जरी कर रही चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व मुंबई के एशियाई ह्रदय रोग संस्थान के उपाध्यक्ष रमाकांत पांडा कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री की बाइपास सर्जरी एम्स की तीसरी मंजिल पर स्थित अतिविशिष्ट ऑपरेशन थियेटर में हो रही है। शुक्रवार से ही यहां पूरी तरह घेराबंदी कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications