संबंध सुधारने के लिए जल्द कदम उठाए अमेरिका : क्यूबा
समाचार एजेंसी ईएफई की ओर से शनिवार को जारी खबर के अनुसार क्यूबा के विदेश मंत्री फिलिप पेरेज ने ग्वाटेमाला सिटी में शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम सभ्य ढंग से वार्ता करने को तैयार हैं, लेकिन पहला कदम क्यूबा की ओर से नहीं उठना चाहिए।" फिलिप गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस समय ग्वाटेमाला सिटी में हैं।
ओबामा से क्यूबा के प्रति अमेरिकी नीति का फिर से आकलन करने का अनुरोध करते हुए फिलिप ने कहा, "क्यूबा अमेरिका के साथ सामान्य और सम्मानजनक संबंध बनाने का इच्छुक है।"
उन्होंने गुआंटोनामो खाड़ी जेल बंद करने के ओबामा के फैसले का भी स्वागत किया। पेरेज ने कहा, "गुआंटोनामो नौसैनिक ठिकाना क्यूबा सरकार और जनता की मर्जी के खिलाफ वहां बनाया गया था।"
क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो और उनके भाई राउल कास्त्रो ने भी हाल ही ओबामा के प्रति सकरात्मक टिप्पणी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications