अमेरिका को 21 वीं सदी में भी मजबूत रखने की ओबामा की योजना

वाशिंगटन, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार को कहा कि उनकी योजना केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती देने या रोजगार बढ़ाने की न हो कर 21 वीं सदी में भी अमेरिका को मजबूत बनाए रखने की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में निवेश करना भी है।

अपने पहले साप्ताहिक संबोधन में ओबामा ने अपनी आर्थिक राहत योजना के बारे में कहा, "यह केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की संक्षिप्त अवधि की योजना नहीं है। इसके माध्यम से हम अपनी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं- ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचा क्षेत्र में निवेश करेंगे। 21 वीं सदी में भी अमेरिका को मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है।"

ओबामा और उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने शुक्रवार को 825 अरब डॉलर के आर्थिक राहत पैकेज पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों से चर्चा की।

ओबामा ने कहा कि उनका लक्ष्य कांग्रेस के माध्यम से विधेयक को 16 फरवरी तक स्वीकृति प्रदान करवाने का है।

अपनी महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए ओबामा ने कहा कि इस आर्थिक राहत पैकेज से 3000 मील लंबी विद्युत पारेषण लाइनों में सुधार, 25 लाख घरों में सर्दी से बचाव के उपाय, 80 लाख लोगों को स्वास्थ्य बीमा, 90 बंदरगाहों का सुधार, 10,000 स्कूलों में सुधार और विज्ञान फेलोशिप की संख्या तीन गुनी करने की योजना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+