लापता प्रापर्टी डीलर मृत अवस्था में पाया गया
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि भूपेंद्र (48) का अधजला शव आर.के.पुरम के सेक्टर 2 में पाया गया। उनकी इनोवा कार सेक्टर 8 में खड़ी पाई गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार भूपेंद्र 21 जनवरी से लापता थे। वह मित्रों द्वारा आयोजित एक पार्टी में शामिल होने गए थे।
भूपेंद्र की मां अमृत कौर ने 22 जनवरी को आर.के.पुरम पुलिस से संपर्क किया था।
अमृत कौर ने पुलिस को बताया था कि भूपेंद्र को कुछ समय से धमकी भरे फोन आते थे। फोन पर उनसे भारी रकम की मांग की जाती थी, अन्यथा परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जाती थी।
भूपेंद्र करोल बाग में प्रापर्टी का धंधा करते थे और अपनी पत्नी व मां के साथ आर.के.पुरम सेक्टर 10 में रहते थे। भूपेंद्र के दो बच्चे (बेटा-बेटी) हैं और दोनों अमेरिका में पढ़ाई करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications