मनगढंत आरोपों से केरल की जनता गुमराह नहीं हो सकती : विजयन

केरल सचिवालय के कर्मचारियों के एक संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा, "लंबे समय से माकपा नेताओं को देश के बाहर और भीतर निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें कमजोर करने की कोशिश हो रही है।"

उन्होंने कहा, "भारत में जब पहली बार केरल में वामपंथियों की सरकार बनी तो उस सरकार को गिराने के लिए अमेरिका ने एक षडयंत्र रचा था। ऐसे न जाने कितने प्रयास हुए लेकिन हमारी पार्टी को वह कमजोर नहीं कर सके ।"

उल्लेखनीय है कि विजयन के खिलाफ लगे करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से फजीहत झेल रही पार्टी ने अगले हफ्ते पोलित ब्यूरो की आपात बैठक बुलाई है। विजयन खुद भी पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं।

विजयन पर आरोप है कि वर्ष 1997 में जब वह केरल सरकार में विद्युत मंत्री थे तब उन्होंने कनाडा की एक कंपनी को ठेका देने के एवज में दलाली खाई थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में जो आरोप पत्र तैयार किया है उसमें विजयन का भी नाम शामिल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+