सफल रहा प्रधानमंत्री का ऑपरेशन (लीड-3)
लगभग 8 घंटे तक चली इस सर्जरी के बाद एम्स के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री का ऑपरेशन सफल रहा और इसमें चिंता करने वाली कोई बात नही है। प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और उन्हें आईसीसीयू में रखा गया है।
मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के उपाध्यक्ष व जाने माने सर्जन रमाकांत पांडा के नेतृत्व में 11 डाक्टरों के एक दल ने प्रधानमंत्री के ऑपरेशन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। डाक्टरों का यह दल प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी रखेगा।
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डी.के.शर्मा अनुसार डाक्टरों ने प्रधानमंत्री की बीटिंग हार्ट बाइपास सर्जरी की। सर्जरी की इस विधा में खतरा कम रहता है।
इससे पहले प्रधानमंत्री को शनिवार सुबह साढ़े सात बजे ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। प्रधानमंत्री की बाइपास सर्जरी एम्स की तीसरी मंजिल पर स्थित अतिविशिष्ट ऑपरेशन थियेटर में हुई।
उधर पंजाब और कोलकाता में प्रधानमंत्री के संबंधियों ने पूजा अर्चना की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री के रिश्ते के एक भाई सुरजीत सिंह कोहली ने कहा, "हमने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर प्रधानमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications