प्रधानमंत्री की एम्स में उपस्थिति से मरीजों में बढ़ी उत्सुकता
नियमित मरीजों से अस्पताल में शनिवार को जब पहली बार पहचान पत्र मांगा गया, तो वे चकित थे।
ऐसे ही मरीजों में 50 वर्षीय शाहबानो भी शामिल थीं। सुरक्षा कर्मियों को अपना मतदाता पहचान पत्र दिखाने के बाद शाहबानो ने पूछा कि यहां क्या कुछ हुआ है, तो उन्हें बताया गया कि प्रधानमंत्री जी अस्पताल में हैं।
उत्तरप्रदेश के हापुड़ की रहने वाली शाहबानो ने आगे पूछा, "क्या हो गया उन्हें?" सुरक्षा कर्मियों ने कहा प्रधानमंत्री का एक ऑपरेशन हो रहा है।
एम्स के बहिरंग विभाग (ओपीडी) के लिए लंबी कतार में खड़े कई ऐसे रोगी थे, जिन्हें मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की कोई जानकारी नहीं थी।
लेकिन अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने अड्डा जमाए मीडिया कर्मियों के हुजूम ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
उत्तरप्रदेश के मेरठ से आईं जानकी गुप्ता ने कहा, "मैं शनिवार को तड़के ही अपने पिताजी को किसी हृदय रोग विशेषज्ञ को दिखाने यहां आई। मैं गेट के अंदर पहुंची तो लाल-नीली बत्ती वाली कई सारी कारें व ढेर सारे मीडिया कर्मियों को देखी। मुझे संदेह था कि प्रधानमंत्री के कारण अस्पताल की स्थिति असामान्य हो जाएगी, लेकिन यहां सब कुछ सामान्य है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications