भाजपा ने कहा, हमें उत्तरप्रदेश में मिल गया सहयोगी
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "गठबंधन के संदर्भ में हमारी उत्तरप्रदेश के एक राजनीतिक दल से बातचीत चल रही है। उपयुक्त समय आने पर हम इसकी घोषणा करेंगे।"
उन्होंने कहा कि आगामी 29 जनवरी को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की प्रस्तावित बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चुनाव लड़ने या न लड़ने के बारे में फैसला हो जाएगा।
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के भाजपा छोड़ने से पार्टी को होने वाले नुकसान के बारे में पूछे जाने पर जावड़ेकर ने कहा कि इससे लोकसभा के आगामी चुनाव में भाजपा की सेहत पर कोई असर नहीं होगा।
उन्होंने कहा, "कल्याण सिंह निजी एजेंडे पर काम करने लगे थे और राजनीति में निजी एजेंडा नहीं चलता। उन्हें सिर्फ दो सीटों की चिंता थी। एक अपनी और दूसरी बेटे राजबीर सिंह की।"
जावड़ेकर ने कहा कि लोकसभा के आगामी चुनाव में महंगाई और आतंकवाद के मुद्दे को पार्टी प्रमुखता से उठाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications