प्रधानमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं
प्रधानमंत्री की तबियत खराब होने के बाद उन्हें शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों के 11 सदस्यीय दल ने एम्स में शनिवार को जब उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन पूरा किया तो देशभर से उनके जल्द स्वस्थ होने के संदेश आने शुरू हो गए। देखते-देखते आईबीएनलाइव डाट इन, एनडीटीवी डाट काम, हिंदुस्तानटाइम्स डॉट काम व इंडियाटूडे डॉट काम जैसी वेबसाइट्स ऐसे संदेशों से भर उठी। संदेशों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।
आईबीएनलाइव डॉट इन पर आए एक संदेश में लिखा गया है, "पूरा देश ऑपरेशन की सफलता व आपके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहा है।"
मनमोहन सिंह की प्रार्थना के लिए जहां एक ओर तमाम लोग धार्मिक स्थलों व गुरुद्वारों में जा रहे हैं, वहीं अमृतसर के करतार सिंह ने इंडिया टूडे की वेबसाइट पर प्रधानमंत्री के लिए अपना संदेश भेजा है।
उन्होंने लिखा है, "वह अच्छे आदमी हैं। मैं उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। कांग्रेस पार्टी में कुछ लोग ही ऐसे हैं, जो वाकई में सक्रिय हैं और अपने काम को पूरी गंभीरता से कर रहे हैं। सिंह उनमें से एक हैं और हमें उन पर गर्व है।"
प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए दिल्ली से रवि सरदाना लिखते हैं, "आपके नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। हमें अभी लंबी दूरी तय करनी है और वहां तक जाने के लिए आपके अनुभव व मजबूत कंधे की जरूरत है। हम आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications