पंजाब में बारिश से किसान खुश
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक यह बारिश क्षेत्र में सब्जियों के लिए भी लाभकारी होगी।
पटियाला में रहने वाले कृषि विज्ञानी विनय शर्मा ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "इस वर्ष बारिश समय पर हुई है, लेकिन यदि यही बारिश 15 दिन और पहले हुई होती तो पैदावार पर इसका ज्यादा असर पड़ता। यह बारिश फसलों के लिए उर्वरक का काम करेगी। यह उर्वरकों को मिट्टी में घुलाने में भी मददगार साबित होगी।"
शर्मा ने कहा, "बारिश के कारण क्षेत्र का तापमान नीचे आ गया है। इसके कारण गेहूं व शाक-सब्जियों के विकास के लिए उपयुक्त जलवायु उपलब्ध हो गई है।"
पंजाब में जिरकपुर के किसान गुणदीप सिंह संधू ने कहा, "पिछले हफ्ते की बारिश ने हमें लगातार विद्युत कटौती के कारण उत्पन्न हुई फसलों की सिंचाई की समस्या से भी राहत दी है।"
किसानों के लिए यहां अच्छी बात यह है कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में क्षेत्र में और बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications