गाजा में पेयजल संकट गहराया

गाजा सिटी, 24 जनवरी (आईएएनएस)। गाजापट्टी पर इजरायली हमलों के मद्देनजर वहां पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है। आलम ये है कि लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है और जहां मिल भी रहा है वहां लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

पानी का संकट वहां किस कदर गहराया हुआ है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शरणार्थी शिविरों के बाहर छोटे-छोटे बच्चे पीने के गंदे पानी तक के लिए लंबी कतारों में नजर आते हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक, "इजराइली हमलों ने गाजा को इस तरह तहस-नहस कर दिया है कि वहां विद्युत कटौती नियमित प्रकिया हो गई है। विद्युत कटौती के कारण पंपिंग स्टेशन नियमित रूप से चल नहीं पा रहे हैं।"

उसके मुताबिक इजरायली हमले के कारण पानी की पाईपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस कारण पंप चलने के बाद भी पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है।

इजरायली हमले के कारण सीवर लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लिहाजा सीवर का गंदा पानी भी पानी की पाइपलाइनों के जरिए घरों में पहुंचता रहता है।

गाजा सिटी में टैक्सी चलाने वाले रमजी ने कहा, "मैं प्रतिदिन पीने का पानी खरीद कर लाता हूं। हमारे परिवार में प्रति दिन लगभग 10 लीटर पानी की खपत है।"

वह बताते हैं, "गाजा में पानी इतना गंदा है कि न तो हम पीने में उसका इस्तेमाल कर सकते हैं और न खाना पकाने में ही। जो भी पानी हम पीते हैं, उसे कहीं ने कहीं से खरीद कर लाते हैं।"

गाजा में पानी साफ करने के लिए फिल्टर खरीद पाना हर आदमी के लिए संभव नहीं है। लेकिन स्थिति इतनी बुरी है कि साफ पानी तो दूर गंदे पानी की आपूर्ति भी नियमित नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+