Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में नजरबायेव की अगवानी की

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्थान पर विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन में आयोजित रस्मी समारोह में कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री की शनिवार सुबह से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हृदय की बाइपास सर्जरी हो रही है और उन्हें स्वस्थ होने में कुछ वक्त लगेगा। उनके कामकाज का दायित्व संभाल रहे मुखर्जी ही प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल संबंधी कर्तव्यों का भी निर्वहन करेंगे।

शुक्रवार रात चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे नजरबायेव इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। उनका स्वागत करते हुए मुखर्जी ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री स्वास्थ्य संबंधी कारणों से यहां नहीं हैं इसलिए मैं आपकी अगवानी कर रहा हूं।"

इसके बाद नजरबायेव ने सलामी गारद का निरीक्षण किया और मुखर्जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों से उनका परिचय कराया।

मुखर्जी कजाक राष्ट्रपति के साथ होने वाली प्रतिनिधि स्तरीय वार्ता की भी अगुवाई करेंगे। वार्ता स्थल भी दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस से बदलकर राष्ट्रपति भवन कर दिया गया है। सामान्य तौर पर इस तरह की वार्ता की सह अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं।

शनिवार को ही राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल और नजरबायेव की मौजूदगी में एक असैन्य परमाणु सहयोग समझौते पर दस्तखत होंगे। यह समझौता सिर्फ यूरेनियम आपूर्ति तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि परमाणु ईंधन का संयुक्त खनन और परमाणु संयंत्रों का गठन भी इसमें शामिल रहेगा।

अमेरिका, रूस और फ्रांस के बाद कजाकिस्तान चौथा देश है जिसके साथ भारत असैन्य परमाणु करार पर दस्तखत करेगा।

दोपहर बाद नजरबायेव देश के प्रमुख व्यापारिक संगठनों की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+