बिहार में मंत्री के काफिले पर ग्रामीणों का हमला, 2 गिरफ्तार
मधुवन थाना के थाना प्रभारी क़े एऩ झा ने बताया कि बलवा कोठी से मधुवन जाते समय जीतवापुर गांव में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के काफिले को रोकना चाहा तथा उस काफिले में शामिल लोगों से दुर्व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को सख्ती से रोक दिया। परंतु ग्रामीण और उत्तेजित हो गये तथा जब काफिला मुख्यमंत्री को मधुवन में छोड़ कर वापस आ रहा था तो पुलिसकर्मियों के वाहनों तथा मंत्री सहनी के वाहनों पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस हमले में सैप के छह जवान घायल हो गये। सभी घायल जवानों को चकिया रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। इस हमले में चार वाहनों के शीशे भी ग्रमीणों ने तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि जीतवापुर गांव में स्थिति अभी नियंत्रण में है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इधर, पकड़ीदयाल अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मोहन आनंद ने बताया कि इस मामले में दो लागों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि मंत्री सहनी इस हमले से पहले ही लौट गये थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस पर था।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री इन दिनों विकास यात्रा पर गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं तथा विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications