ओबामा ने हॉलब्रूक को पाक और अफगानिस्तान का विशेष दूत बनाया
वाशिंगटन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र में देश के पूर्व राजदूत रिचर्ड हॉलब्रूक को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए विशेष दूत बनाया है। इन दोनों देशों में आतंकवाद के खिलाफ व्यापक रणनीति के तहत यह नियुक्ति की गई है।
दो विशेष राजनयिकों की नियुक्तियों की घोषणा नई विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने की। उपराष्ट्रपति जो बिडेन के साथ गुरुवार को विदेश मंत्रालय पहुंचे ओबामा ने कहा कि हॉलब्रूक अपनी पीढ़ी के प्रतिभाशाली राजनयिकों में से हैं।
अमेरिका ने पूर्व डेमोक्रेट सीनेटर जार्ज मिचेल को मध्य पूर्व का दूत बनाया है। ओबामा ने कहा कि उनका प्रशासन अफगानिस्तान और पाकिस्तान की स्थिति की सावधानी पूर्वक समीक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका इन क्षेत्रों की सरकारों से पूर्ण सहयोग चाहता है।
नई नियुक्तियों के संबंध में ओबामा ने कहा कि उनकी टीम वर्तमान चुनौतियों को पूरा करने के लिए ऊर्जा के साथ काम करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications