सभी प्रमुख राजनेताओं ने प्रधानमंत्री के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, "प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर हम चिंतित है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि वे जल्द ही स्वास्थ्य लाभ करेंगे और नियमित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।"
कांग्रेस पार्टी ने भी उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, "हम कामना करते हैं कि वे जल्दी ही स्वस्थ होकर लौटें।"
प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य का हालचाल जानने एम्स गए जल संसाधन मंत्री सैफुद्दीन सोज ने कहा, "वे अच्छे हैं और जल्द ही काम पर लौट आएंगे।"
वामपंथी दलों ने भी प्रधानमंत्री के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता डी. राजा ने कहा, "प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर हम चिंतित हैं। मैं प्रार्थना करता हूं सब कुछ अच्छे से हो जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications