प्रधानमंत्री की बाइपास सर्जरी की जगह बीटिंग सर्जरी हो सकती है

प्रधानमंत्री की सर्जरी के लिए बनाए गए डाक्टरों के दल के मुखिया के. श्रीनाथ रेड्डी ने आईएएनएस को बताया, "प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य स्थिर है। वे अस्पताल के कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं। उनकी पत्नी गुरशरण सिंह और उनकी बेटियां भी उनके साथ हैं। डाक्टर उनकी बाइपास सर्जरी करने की जगह बीटिंग हार्ट सर्जरी को तव्वजो दे रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "शनिवार को डाक्टरों की टीम यह फैसला करेगी कि प्रधानमंत्री की कौन सी सर्जरी की जाए।"

उन्होंने कहा, "डाक्टरों की आम राय तो बीटिंग हार्ट सर्जरी करने की है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। सर्जरी से पहले होने वाली सभी प्रकार की जांच पूरी कर ली गई है।"

इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री की आगामी 24 जनवरी को एम्स में 'कोरोनरी आर्टरी बाइपास ग्राफ्ट सर्जरी' की जाएगी। उनकी इस सर्जरी के लिए एम्स के विशेषज्ञ डाक्टरों और मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के डाक्टरों के एक दल का गठन किया गया है। एम्स के अन्य विभागों के डाक्टरों व तकनीकी कर्मचारियों के भी एक दल का गठन किया गया है जो मुख्य डाक्टरों के दल की सहायता करेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+