'अफगानिस्तान के 'स्थायित्व' का रास्ता कश्मीर से होकर नहीं गुजरता'
वाशिंगटन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के प्रति सख्त रवैया अपनाए जाने की नीति का स्वागत करते हुए दक्षिण एशिया मामलों के एक विशेषज्ञ ने कहा है कि जहां तक अमेरिका की क्षेत्रीय कूटनीति का सवाल है, कश्मीर मामलों के लिए एक विशेष दूत बनाकर वह अफगानिस्तानको स्थिर नहीं कर सकता है।
'दि हेरिटेज फाउंडेशन' में दक्षिण एशिया मामलों की वरिष्ठ शोधकर्ता लिसा कर्टिस ने अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए रिचर्ड होलब्रुक को विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका की पाकिस्तान के प्रति नीति थोड़ी सख्त नजर आती है।
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड के भारत दौरे के समय दिए गए बयानों का उल्लेख करते हुए कर्टिस ने कहा, "सौभाग्यवश ओबामा की नई टीम ने माना है कि अफगानिस्तान की स्थिरता की कुंजी कश्मीर समस्या के समाधान में नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि मिलिबैंड ने कहा था कि कश्मीर समस्या के समाधान से अफगानिस्तान में आतंकवादियों पर काबू पाया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications