अमेरिकी नेतृत्व के नए युग का सूत्रपात : ओबामा

वाशिंगटन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। कूटनीति के माध्यम से अमेरिकी नेतृत्व को नया रूप देने के ख्वाहिशमंद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उनका देश सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए दुनियाभर में नई साझेदारियां करेगा।

विदेश विभाग के कर्मियों से गुरुवार को भेंट करने पहुंचे ओबामा ने कहा, "अमेरिकी नेतृत्व को नया रूप प्रदान करने के लिए कूटनीति को महत्व देने की प्रतिबद्धता के तहत मैं यहां आया हूं।" उन्होंने कहा कि अमेरिकी नेतृत्व के नए युग का सूत्रपात हुआ है और कड़ी मेहनत का दौर भी अभी शुरू हुआ है।

पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जार्ज बुश की नीतियों से अलग हटने का संकेत देते हुए ओबामा ने दो विशेष राजनयिकों की नियुक्ति की घोषण की। इनमें से एक राजनयिक अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए और दूसरे राजनयिक मध्यपूर्व के लिए हैं।

इसके अलावा ओबामा ने पदभार संभालने के साथ ही घोषणा की है कि गुआंटोनामो खाड़ी बंदी गृह को बंद किया जाएगा और अमेरिका यातनाएं नहीं देगा।

देश के राजनयिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला दौर कठिनाई भरा है लेकिन अमेरिका के नेतृत्व करने की प्रतिबद्धता को लेकर किसी को सशंकित होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, "हमें नई भागीदारियां करनी होंगी, नए मित्र बनाने होंगे और दुनिया के और लोगों की जरूरत होगी क्योंकि 21 वीं सदी में सुरक्षा एक साझा मसला है।"

उन्होंने कहा, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और दुनियाभर के लोगों की आकांक्षाओं के लिए इस नए युग का आरंभ हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+