एनएसयूआई ने राहुल के कागजातों की चोरी की खबरों का खंडन किया
एनएसयूआई के अध्यक्ष एच. वाई. इडेन ने आईएएनएस को बताया, "गुरुवार को संगठन की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें राहुल गांधी भी उपस्थित थे। लंच के लिए हम सभी एक रेस्टोरेंट में चले गए। उस समय कुछ मीडियाकर्मियों के अलावा कोई और नहीं था। उनमें से किसी ने संगठन से संबंधित कुछ दस्तावेजों को गायब कर दिया।"
इडेन से जब यह पूछा गया कि क्या राहुल गांधी के कुछ निजी कागजात भी वहां से गायब हो गए थे तो उन्होंने कहा, "नहीं। जो कागजात चोरी गए हैं वे राहुल गांधी के निजी नहीं थे। वे कागजात संगठन के थे। इस संदर्भ में हमने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है।"
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एक अंग्रेजी अखबार में यह खबर छपी थी कि राहुल गांधी के भाषण से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कागजात एनएसयूआई के सम्मेलन के दौरान चोरी चले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications