गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास से दिल्लीवासियों को हुई परेशानी

बैंक में काम करने वाली रिचा वर्मा ने कहा, "गणतंत्र दिवस परेड के लिए आयोजित पूर्वाभ्यास के कारण बुधवार को लगभग 45 मिनट तक इंतजार करने के बाद आटोरिक्शा चालक को मुहमांगी कीमत देकर किसी तरह ऑफिस पहुंची थी। अपने इस अनुभव के कारण आज शुक्रवार को मैं घर से जल्दी निकली गई।"

इंडिया गेट के आसपास के सारे मार्ग सुबह नौ बजे से ही परिवर्तित कर दिए गए थे। शुक्रवार दोपहर तक विजय चौक पर पूरी वर्दी में आयोजित पूर्वाभ्यास के कारण इन रास्तों से गुजरने वाली बसों को अस्थायी तौर पर स्थगित कर दिया गया था।

वर्मा ने कहा, "केंद्रीय सचिवालय तक मैं मेट्रो ट्रेन से गई। उसके बाद किसी तरह बस से मोतीबाग स्थित अपने कार्यालय पहुंची। आज बस स्टाप पर मैं सुबह 8.30 बजे ही पहुंच गई थी। वहां अपार भीड़ थी और जो भी बसें आ रही थीं वे पूरी तरह भरी हुई थीं।"

एक छात्र रवि शर्मा ने कहा, "मुझे आर.के.पुरम जाना था। शास्त्री भवन से वहां के लिए सीधी बस जाती है। आज मुझे एक दूसरी बस में चढ़ना पड़ा। उसने मुझे आधे रास्ते छोड़ दिया। उसके बाद वहां से मैंने एक दूसरी बस पकड़ी।"

इसी तरह तमाम ऐसे लोग थे, जिन्हें गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास के कारण शुक्रवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+