कूटनीति के लिए तोहफा हैं हिलेरी: ओबामा
ओबामा ने गुरुवार को विदेश विभाग जाकर कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान, विदेश विभाग के प्रतिभासंपन्न कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी नेतृत्व को नया रूप प्रदान में वह कूटनीति को अहम समझते हैं।
तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने कहा, "हिलेरी क्लिंटन के रूप में मैंने आपको शुरुआती तोहफा दिया है। आपको ऐसी विदेश मंत्री मिली हैं जिन पर मेरी पूर्ण आस्था है।"
हिलेरी ने कहा , "पदभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन राष्ट्रपति को अपने विभाग में पाकर हम सम्मानित और प्रसन्न महसूस कर रहे हैं। "
उन्होंने कहा कि ओबामा की उपस्थिति ने हम सभी पर इस बात का दबाव भी बना दिया है कि हम उनके लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बेहतरीन ढंग से काम करें।
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पाने के लिए ओबामा और हिलेरी के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद ओबामा ने हिलेरी को विदेश मंत्री नियुक्त किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications