ओबामा को लेकर आशांवित हैं बान की मून

न्यूयार्क, 22 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने बुधवार को भोजन, ऊर्जा और मानव विकास के लिए अमेरिका के नए राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्रतिबद्धताओं का उल्लेख करते हुए उन भरोसा और उम्मीद जताई।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, मून ने बयान जारी कर कहा है, "बहुत उम्मीदों के साथ मैं बराक ओबामा को अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति बनने पर बधाई देता हूं।"

इराक पर हमले के इकतरफा फैसले और विश्व के बढ़ते तापमान से निपटने के लिए जरूरी कदमों पर सहयोग नहीं करने के रवैये की वजह से पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश के कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र के साथ टकराव के कई मौके आए थे।

आर्थिक अनिश्चितता और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का हवाला देते हुए बान ने कहा कि ओबामा ने अपने शुरुआती भाषण में इनसे निपटने की बात कही थी।

बान ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र का भी काम यही है। हमारे लक्ष्य साझे हैं।" उन्होंने कहा कि वे सशक्त और कारगर सहभागिता के एक नया युग की बाट जोह रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+