फिर शपथ लेनी पड़ी ओबामा को

वाशिंगटन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को बुधवार को फिर से शपथ लेनी पड़ी। भव्य शपथ ग्रहण समारोह के दौरान देश के प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स द्वारा एक शब्द का इस्तेमाल गलत जगह कर देने की वजह से ऐसा किया गया।

सेन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल ने खबर दी है, "ओबामा ने संवैधानिक वकीलों की राय लेने के बाद बुधवार को दोबारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।"

रॉबर्ट्स ने बुधवार शाम 7.30 बजे व्हाइट हाउस में एकांत में शपथ दिलाई। व्हाइट हाउस के अधिवक्ता ग्रैग क्रेग ने बताया कि ओबामा ने बहुत सावधानी बरतते हुए रॉबर्ट्स से शपथ ग्रहण की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शपथ ग्रहण में 25 सेकेंड लगे और इस बार उसमें कोई चूक नहीं हुई। उसके बाद रॉबर्ट्स ने कहा, "एक बार फिर से मुबारक हो।"

पहली शपथ के दौरान रॉबर्ट्स फेथफुली शब्द का प्रयोग गलत जगह कर दिया था।

इससे पहले भी दो राष्ट्रपति चेस्टर आर्थर और केल्विन कूलिज को इसी तरह के हालात में अपनी शपथ दोबारा लेनी पड़ी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+