बिहार में जीप पलटने से 8 की मौत
पुलिस के अनुसार सभी मृतक नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के डिहरा गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। जीप बाढ़ से हरनौत जा रही थी।
अथमलगोला थाना के थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि जीप पर सवार सभी लोग हरनौत से बाढ़ के उमानाथ श्मशानघाट पर किसी शव की अंत्येष्टि कर वापस लौट रहे थे कि गंजपर गांव के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सड़क के किनारे जीप एक पेड़ से टकरा कर पलट गई।
उन्होंने बताया कि इस जीप पर सवार छह लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि दो लोगों की मौत बख्तियारपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल छह लोगों का इलाज बख्तियारपुर सदर अस्पताल में चल रहा है।
इस मामले की एक प्राथमिकी अथमलगोला़ थाना में दर्ज की गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications