नाटो का आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाक से सहयोग का वादा (लीड-1)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तानी विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शेफर ने कहा कि पाकिस्तान और नाटो के रणनीतिक उद्देश्य समान हैं।

शेफर ने कहा कि पाकिस्तान और नाटो को संयुक्त और प्रभावी रूप से आतंकवाद से निपटने की आवश्यकता है और नाटो पाकिस्तान की संप्रभुता का सम्मान करता है। परंतु इसके साथ ही पाकिस्तानी सीमा से गोलीबारी का जवाब देने का अधिकार भी नाटो के पास है।

शेफर ने कहा कि एक सुरक्षित और स्थिर अफगानिस्तान पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने नाटो सेनाओं के आपूर्ति मार्ग की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी सेना के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

नाटो महासचिव दो दिन की पाकिस्तान यात्रा पर बुधवार को पहुंचे। शेफर ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ क्षेत्रीय और अफगान सीमा पर सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कबायली क्षेत्र की सुरक्षा तथा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर वार्ता में मुख्य रूप से चर्चा हुई।

प्रवक्ता के अनुसार नाटो प्रमुख के पाकिस्तान से होने वाली सैनिक आपूर्ति की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए भी कहा।

मौजूदा समय में भूमिबद्ध अफगानिस्तान में नाटो फौजों को 75 प्रतिशत सैनिक आपूर्ति पाकिस्तान के माध्यम से होती है। आतंकवादी खबर से गुजरने वाले मार्ग पर अमेरिकी आपूर्ति काफिलों को अपना निशाना बनाते रहें हैं। इससे मजबूर होकर पाकिस्तानी अधिकारियों ने रणनीतिक महत्व के इस मार्ग को फिलहाल बंद कर दिया है।

अमेरिकी जनरल डेविड पैट्रस ने मंगलवार को घोषणा की थी कि रूस और मध्य एशिया से होकर नए आपूर्ति मार्ग पर समझौता करीब करीब हो गया है। परंतु नया मार्ग बहुत लंबा और खर्चीला है और नाटो पाकिस्तान के पुराने मार्ग को चालू रखना चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+