जयपुर पुलिस को मिला संदिग्ध आतंकी सरवर का ट्रांजिट रिमांड

जयपुर बम विस्फोटों के आरोपी मोहम्मद सरवर गुरुवार को लखनऊ के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) सुरेशचंद्र के समक्ष पेश किया गया। सीजेएम ने मोहम्मद सरवर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर जयपुर ले जाने की अनुमित जयपुर पुलिस को दे दी।

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने जयपुर विस्फोट के संबंध में बुधवार देर शाम लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया इलाके से इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकवादी मोहम्मद सरवर को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार सरवर ने जयपुर धमाकों में उपयोग हुए विस्फोटकों को जयपुर पहुंचाया था। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) तथा एटीएस प्रमुख बृजलाल के मुताबिक सरवर की गिरफ्तारी के लिए जयपुर पुलिस द्वारा एटीएस से संपर्क किया गया था।

सरवर ने लखनऊ के इंटीग्रल विश्वविद्यालय से बी.टेक तक शिक्षा प्राप्त की है। वह आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के चांदगद्दी गांव का रहने वाला है। सरवर से पहले 25 अगस्त, 2008 को भी जयपुर विस्फोट के सिलसिले में मोहम्मद शहाब नामक एक आतंकवादी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 13 मई को जयपुर में सिलसिलेवार बम धमाकों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+