बिहार में 1 बच्चे पर 2 माताओं का दावा, पशोपेश में पुलिस (लीड-1)

पुलिस के अनुसार तीन जनवरी को खरहरिया गांव निवासी विंध्याचल शाह ने अपने चार के माह के बच्चे को भभुआ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद अस्पताल से बच्चा चोरी हो गया था। इस मामले की एक प्राथमिकी भभुआ थाना में दर्ज करवाई गई थी।

पुलिस ने इस बच्चे को मंगलवार को कोहारी पंचायत के दवढ़िया गांव निवासी नागेन्द्र सिंह के यहां से बरामद कर लिया।

उल्लेखनीय है कि शादी के 18 वषरें के बाद भी नागेन्द्र की पत्नी संजू देवी को कोई संतान नहीं है।

बच्चा बरामद करने के बाद पुलिस ने विंध्याचल और उनकी पत्नी सीमा को थाने में बच्चे की पहचान के लिए बुलाया। सीमा ने बच्चे को पहचान लिया और उसे अपना बताया। दूसरी ओर नागेन्द्र का कहना है कि यह उनके साले मनोज सिंह का बच्चा है जिसे उन्होंने गोद लिया है।

संजू देवी ने आईएएनएस को बताया, "शादी के कई वर्ष गुजर जाने के बाद जब मुझे कोई संतान नहीं हुई तो मैंने अपने भाई मनोज सिंह के बच्चे को गोद लिया। हमने बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र भी पुलिस को दिखाया है।"

मनोज सिंह की पत्नी विभा देवी भी इसे अपना बच्चा बताती हैं। दूसरी ओर विंध्याचल की पत्नी सीमा देवी भी इस बच्चे की मां होने का दावा कर रही हैं। पुलिस ने मनोज सिंह और बच्चा पाल रहे मां-बाप को एक लिखित करारनामा भरवाकर छोड़ दिया है। वर्तमान समय में बच्चा नागेन्द्र सिंह के यहां पल रहा है।

भभुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार ने बताया, "पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, जिसमें कुछ सामाजिक संस्थाओं की मदद भी ली जा रही है। आवश्यकता पड़ी तो डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+